स्वागत एवं परिचय

ll श्रीराम ll

आप इस पृष्ठ (पृष्प !) पर आये,Image result for small flowers pictures                                                                                                               आपके अनेक अनेक आभार !

ll श्रीराम ll

  • यह पृष्ठ श्रीरामचरितमानस  के एक  प्रेमी द्वारा, श्रीरामचरितमानस  के प्रेमियों के लिए, श्रीरामचरितमानस  के प्रेम को बाँटने के लिए तथा श्रीरामचरितमानस  के प्रेम को (और प्रेमियों को !) और  अधिक बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है l यहाँ –
  • श्रीरामचरितमानस  के (१० से अधिक) हिंदी गद्यानुवादों की (दबाव देते ही खुलनेवाली) कड़ियाँ,
  • श्रीरामचरितमानस  एवं गोस्वामी श्री तुलसीदासजी  संबंधी (१०० से अधिक) पुस्तकों की कड़ियाँ,
  • श्रीरामचरितमानस  की (५ से अधिक) विस्तृत टीकाओं की (दबाव देते ही खुलनेवाली) कड़ियाँ,
  • श्रीरामचरितमानस / रामायण / रामकथा  संबंधी (कुछ) Audios ध्वनि-कड़ियाँ (दबाव देते ही खुलनेवाली),
  •  श्रीरामचरितमानस / रामायण / रामकथा  संबंधी (कुछ) Videos चलचित्र-कड़ियाँ (दबाव देते ही खुलनेवाली),

जो हिंदी, गुजराती, मराठी या कभी कभी अंग्रेजी की भी हो सकती हैं; तथा

  • श्रीरामकथा  से संबधीत (कुछ) विशेष चित्र

आदि राम-कथा  सम्बन्धी सामग्री / कड़ियाँ देने का विचार है l

  • श्रीमद्वाल्मीकीय रामायण  सहित कुछ अन्य रामायणों  की भी (दबाव देते ही खुलनेवाली) कड़ियाँ यहाँ देने का विचार है l
  •  श्रीरामचरितमानस  इस पृष्ठ का मुख्य प्रतिपाद्य विषय है l अन्य रामायणों  का भी यहाँ ग्रहण किया गया है l
  • राम-भक्तों  को और खासकर श्रीरामचरितमानस  के प्रेमियों को इस प्रयास से यत्किंचित सुख, सुविधा या समाधान हो और इस साधन से उनकी कुछ सेवा बन पड़े तो यह प्रयास सफल समझा जायेगा l
  • इस प्रयास में होनेवाली देरी, त्रुटियों, भूलों (खासकर हिंदी वर्तनी की) आदि के लिए सभी से और अभी से क्षमा की प्रार्थना है l

  •  यह पृष्ठ

अयोध्या-सम्राट ही जिनके ह्रदय-सम्राट हैं ऐसे कवी-सम्राट गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी  के चरणों में समर्पित है l

टिप्पणी करे