यहाँ गोस्वामी तुलसीदासजी पर लिखी पुस्तकों की कड़ियाँ दी जाएँगी l
कड़ियाँ/सुची इन दिशानिर्देशों के बाद नीचे दी गई हैं –
” यहाँ दी जा रही कड़ियों से पुस्तक प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश “
श्री) यहाँ दी जा रही पुस्तकों की बहुत सी कड़ियाँ डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया (http://www.dli.gov.in/) की है l मगर डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया से पुस्तक के पृष्ठ एक एक करके प्राप्त होते हैं l
रा) तथापि http://dli-downloader.blogspot.in/2013/04/fast-dli-downloader-tool-to-download.html यहाँ उपलब्ध डाउनलोडर इन पुस्तकों को सम्पूर्ण रूप से प्राप्त करने का बहुत ही अच्छा साधन है l
म) यह डाऊनलोडर प्राप्त (एवं सुचारू) कर के उस डाउनलोडर में ‘पुस्तक का बारकोड barcode क्रमांक’ (जो नीचे पुस्तक के नाम के साथ दिये हैं) डाल कर डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया से सम्पूर्ण पुस्तक प्राप्त की जा सकती है l यह डाउनलोडर न हो तो डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया से पुस्तक के पृष्ठ एक एक करके प्राप्त करने पड़ते हैं l
ज) इस हेतु नीचे डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया की केवल चुनिन्दा कड़ियाँ दे कर फिर आगे बारकोड barcode क्रमांक सहित पुस्तक-सुची दे देना ही पर्याप्त समझा गया है l
सुचनाएँ :
इन पुस्तकों के अलावा भी वहाँ और पुस्तकें हो सकती हैं, जिन्हें ढूँढना चाहिये l यहाँ तो जो पुस्तकें हमें मिली उनको ही सूचीबद्ध किया है l
कुछ पुस्तकों के पृष्ठों की सुस्पष्टता अपेक्षाकृत कम तो है, जिसके कारण पुस्तक पढने में कुछ कुछ कठिनाई भी होती है, तथापि थोड़े से प्रयास से पठनीय होने के कारण और खासकर विषय से प्रेम होने के कारण ऐसी पुस्तकों को मूल्यवान मानकर उन्हें भी संकलन में स्थान दिया है ताकि ऐसी ही भावना रखने वाले प्रेमी-पाठक गण इनका लाभ उठा सकें l
य) गुगल google में ‘DLI’ लिखकर आगे पुस्तक का बारकोड barcode क्रमांक डालकर डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया की कडि प्राप्त होती है; हालाँकि उपरोक्त डाउनलोडर हो तो इनकी कोई आवश्यकता नहीं हैं l
रा) उपरोक्त डाउनलोडरका प्रशिक्षण https://www.youtube.com/watch?v=aV4eJiX7rys यहाँ उपलब्ध है l
————————————————————————————————–
डिजिटल लाइब्ररी ऑफ़ इंडिया पर उपलब्ध गोस्वामी तुलसीदासजी पर लिखीं कुछ पुस्तकों की सुची
अनु. | डिजिटल लायब्ररी ऑफ़ इंडिया का बारकोड क्रमांक | पुस्तक का नाम | कुल पृष्ठ संख्या | पुस्तक की भाषा |
१ | 5990010046122 | तुलसीदास का घरबार | ४०९ | हिंदी |
२ | 5990010152484 | तुलसीदास और उनका युग | ५२४ | हिंदी |